फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तीन पत्नियां मर चुकीं, बेटा मरा तो उसकी नजर बहू पर पड़ी; अस्पताल में जब सुनाई दास्तान तो चौंक गई पुलिस

Mon, 16 Oct 2023 08:27 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Police : उसे जहर दिया गया था। पुलिस को समय पर सूचना मिली और अस्पताल पहुंचाए जाने से जान बच गई। तब महिला ने जो बताया, उससे पुलिसकर्मी भी चौंक गए। महिला ने बताया कि हादसे में पति की मौत हो गई तो घर में रहने के लिए ससुर ने उसे अमर्यादित ऑफर किया।
विज्ञापन
अस्पताल में पुलिस को बयान देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेतिया में एक शख्स ने ससुर और बहू के रिश्ते को तार तार कर दिया। वह अपने विधवा बहू से जबरन संबंध बनाना चाहता था। जब बहू ने इस बात का विरोध किया तब उसने बहू को जहर पिला दिया। हालांकि पुलिस ने समय पर पहुंच कर महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र की है। इलाजरत महिला ने बताया कि उसके ससुर और ससुराल के लोग जबरन उसे जहर पीला दिए और घर में मरने के लिए छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस आधे घंटे के अंदर मौके पर पहुंच गई और महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित महिला को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है।

विज्ञापन




सड़क हादसे में पति की हो चुकी है मौत 
पीड़िता ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में महिला ने बताया कि वह मुस्लिम जाति की है। वह अपने पास के गांव के एक हिन्दू युवक से प्यार करती थी। 2018 मेंउसने हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ शादी कर ली जिससे वह दो बच्चे की मां बन गई। वह अपने पति और बच्चों के साथ ससुराल में खुशहाल थी। 2022 में एक सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई। मौत होने के बाद से ही ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और उसको घर छोड़ कर जाने के लिए उसपर अत्याचार करने लगे।

ससुर पर लगाया जबरन गलत संबंध बनाने का आरोप 
आवेदन में उसने बताया कि उसके ससुर की उम्र लगभग 60 साल है। उन्होंने तीन शादियां की थी। तीनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। 2022 में जब पीड़िता के पति की मौत हो गई तो ससुर इसके साथ गलत संबंध बनाने के लिए दवाब देने लगे। मना करने पर ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मुझे प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि ससुर उससे कहता था कि मेरे साथ संबंध बनाकर ही तुम घर में रह सकती हो। महिला इस अत्याचार से तंग आ गई थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर छोड़ने की मांगी कीमत 
जिस वजह से अब वह घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर थी। जब उसने ससुर और ससुराल के लोगों से कहा कि उसके पति के नाम से जो जमीन और बाइक है उसको दे दें, तब वह घर छोड़कर चली जाएगी। इसी बात पर ससुर समेत ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। घर में रखे जहर की बोतल उसके मुंह में जबरन डालकर उसे जहर पिला दिया।

जांच में जुटी पुलिस 
शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें