फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजद ने कांग्रेस की एमएलसी सीट पर दावा ठोका, लालू की पार्टी तीन की जगह चार को भेजेगी विधान परिषद्

Fri, 08 Mar 2024 02:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Vidhan Parishad : कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा की सीट पर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपना दावा ठोक दिया है। पार्टी ने खाली हो रही तीन सीटों की जगह चार पर प्रत्याशी देने की घोषणा की है। कांग्रेस से साथ मांगा है।
विज्ञापन
लालू-राबड़ी और तेजस्वी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन ने सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा खेला कर दिया है। राजद ने कांग्रेस की एमएलसी सीट पर अपना दावा ठोक दिया है। इसलिए अब तीन की जगह चार लोगों को विधान परिषद् भेज रही है। एक दिन पहले राबड़ी आवास पर चुनावी रणनीति को लेकर विधायकों को बुलाया गया था। बैठक में एमएलसी सीटों को लेकर मंथन हुआ। इसके बाद राजद तीन के जगह चार नेताओं को विधान परिषद् भेजने का दावा ठोक दिया। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत इन लोगों को विधान परिषद भेजा
राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने एमएलसियों के नाम पर स्वागत करते हुए कहा कि जो भी लालू प्रसाद यादव ने फैसला किया है, सभी विधायक और विधान पार्षद उनका स्वागत करते हैं। सभी विधायकों को बुलाया गया था। मींटिग के बाद इन नामों पर मुहर लगी। राजद की ओर से राबड़ी देवी, डॉ उर्मिला ठाकुर, अब्दुल बारी सिद्दीकी और सैयद फैसल अली पर सहमति दे दी है। रामवृक्ष सदा ने कहा कि कांग्रेस भी हमें सपोर्ट करेगी क्योंकि उनके प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा में राजद ने सपोर्ट किया। वहीं भाकपा माले की ओर से शशि यादव को विधान परिषद् का उम्मीदवार बनाया गया है। 

राजद ने कहा- महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल किया गया
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा गठबंधन के नेताओं से विमर्श के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया गया है। डॉ उर्मिला ठाकुर पार्टी के पुरानी कार्यकर्ता रही हैं और पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुकी हैं। अभी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं। सैयद फैसल अली काफी दिनों से पार्टी से जुड़े रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवहर से राजद के उम्मीदवार रह चुके हैं। शशि यादव 80 के दशक से हीं छात्र राजनीति के माध्यम से राजनीति में आयीं थी और पिछले विधानसभा चुनाव मे दीघा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार रह चुकी हैं। राजद प्रवक्ता ने बताया कि महागठबंधन द्वारा पांच सीटों में तीन सीटें महिला को देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें