फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Transfer In Bihar Today : अब केके पाठक से टकराने वाले पटना डीएम बदले, बड़े पैमाने पर आईएएस ट्रांसफर

Fri, 26 Jan 2024 06:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने की खबरों के बीच गणतंत्र दिवस की छुट्टी के दिन अचानक आईएएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले की खबर सामने आयी। सबसे चौंकाने वाला नाम केके पाठक से विवाद करने वाले पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह का है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल कोटे के मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बाद अब बारी पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की आ गई। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से विवाद के बाद पिछले दिनों प्रो. चंद्रशेखर का विभाग बदला गया था। अब ठंड की छुट्टी को लेकर पटना डीएम ने धारा 144 के अधिकार की बात पर उनसे भिड़ने की कोशिश की तो सरकार ने आईएएस तबादला सूची में सबसे ऊपर उनका नाम रखा। वह भी तब, जबकि खुद सरकार की स्थिति ऊहापोह वाली है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के दिन आईएएस तबादले की सूची जारी हुई, जिसमें पटना डीएम की जिम्मेदारी तेजतर्रार और ऊर्जावान आईएएस अधिकारी के रूप में चर्चित शीर्षत कपिल अशोक को दी गई।

विज्ञापन


पटना डीएम का बदला काम पहले देखिए
2010 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर सिंह पटना के जिलाधिकारी एवं समाहर्ता के रूप में जिम्मेदारी निभाते हुए पटना के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी थे। उन्हें अगले आदेश तक मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रशेखर सिंह को अगले आदेश तक जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भी बनाया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से विवाद के बाद मंत्री की तरह उनके भी तबादले की चर्चा चल रही थी और अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर सूची में सबसे पहला नाम चंद्रशेखर सिंह का ही है। उन्हें बाकी चीजों के साथ बिहार राज्य पथ विकास निगम पटना के प्रबंध निदेशक और राज्य ग्रामीण जीविकोपार्जन का राज्य मिशन निदेशक की भी जिम्मेदारी दी गई है।

पटना के डीएम बने शीर्षत कपिल अशोक
2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को पटना का जिलाधिकारी व समाहर्ता बनाया गया है। पटना के जिला दंडाधिकारी की भी जिम्मेदारी उनके पास रहेगी। शीर्षक कपिल अशोक अब तक कारा एवं सुधार सेवाएं बिहार के महानिरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके पास गृह विभाग के अपर सचिव और बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी था।
विज्ञापन


इनका भी हो गया ट्रांसफर 
2011 बैच के रजनीकांत को लखीसराय का डीएम बनाया गया है। वह अबतक बिहार राज्य खाद्य एवं और सैनिक आपूर्ति निगम के मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। 
2013 बैच के नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का डीएम बनाया गया है। साथ ही वह बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह अबतक गोपालगंज के डीएम थे। 
2013 बैच के सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वह अबतक भागलपुर के डीएम थे।
2013 बैच के मोहम्मद मकसूद आलम को गोपालगंज का डीएम बनाया गया है। मोहम्मद मकसूद आलम अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार गोपालगंज रहेंगे। वह वर्तमान समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे।
विज्ञापन

देखिये यहां है पूरी सूची  
इस सूची को भी देखें
। 
बिहार प्रशासनिक सेवा में भी हुआ तबादला
। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें