मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माता दुर्गा का किए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महासप्तमी के अवसर पर डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट, श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन किये।
नीतीश कुमार खाजपुरा के शिव मंदिर में
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में महादेव की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को पूजा पाठ भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा।
सीसीटीवी ,ड्रोन और वीडियोग्राफी से रखी जा रही है नजर
मां का दरबार खुलते ही गांव से शहर तक दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगने लगी है। जिला प्रशासन दुर्गा पूजा में ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के द्वारा असामाजिक तत्वों और भीड़ पर नजर रख रही है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर का कहना है कि पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में आप माता के दर्शन कर पूजा अर्चना कीजिये।