बिदुपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर दोनों अखाड़ों के बीच विवाद हुआ है। मौके से पहुंच कर मामले को शांत कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल भैरोपुर गांव में अलग-अलग दो ताजिया जुलूस निकालने वालो दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे ताजिया जुलूस के अखाड़े पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान आधे दर्जन व्यक्ति घायल हो गए हैं। एक युवक पर जुलूस में ही तलवार से वार कर दिया है। उसे तुरंत बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से स्थिति को नाजुक देखते हुए घायल को डॉक्टर ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया
दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते हैं कि बिदुपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की। लेकिन, जब यह लोग शांत नहीं हुए तो हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया। तनाव बढ़ते देख इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बताया गया है कि माइल आखाड़ा का ताजिया जुलूस घूमकर वापस लौट रहा था। तभी भैरोपुर का अखाड़ा ताजिया जुलूस लेकर माइल अखाड़ा के सीमा पार कर गया था। इसी दौरान दोनों अखाड़ों के बीच झड़प हुई है।
आपसी रंजिश को लेकर दोनों अखाड़ों के बीच विवाद
इधर दोनों तरफ से हो रहे एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला करने का वीडियो किसी ने घटनास्थल से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इधर घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर दोनों अखाड़ों के बीच विवाद हुआ है। मौके से पहुंच कर मामले को शांत कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।