फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अल्बेंडाजोल खाने से कई जिलों के स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Sat, 10 Feb 2024 04:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर / सीतामढ़ी

सार

Bihar : सरकारी विद्यालयों में पेट में कीड़ा को रोकने के लिए अल्बेंडाजोल खिलाया गया है। दवा खाते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
विद्यालय में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भागलपुर और सीतामढ़ी के एक सरकारी विद्यालय में पेट में कीड़ा को रोकने की दवा (अल्बेंडाजोल) खिलाई गई जिसके बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आननफानन में कुछ बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि जबकि कुछ बच्चों को जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल भेजा गया है। घटना के दौरान परिजनों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई भी की। घटना भागलपुर जिले के उर्दू बाजार स्थित मध्य विद्यालय की है। दूसरी घटना सीतामढ़ी जिला के डुमरा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जवाबीपुर गांव के एक विद्यालय की है, जहां अल्बेंडाजोल खाने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहादुरपुर चिकनोता, वैशाली के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वैशाली के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर चिकनोता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अल्बेंडाजोल दवा खाने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब हो गई। उन सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर के द्वारा सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

कैमूर के कई विद्यालय के बच्चों को पहुंचाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अल्बेंडाजोल दवा खाने से कैमूर जिला के गई गांवो में अफरातफरी का माहौल हो गया मच गया। कई बच्चे बेहोश होने लगे तो कई बच्चों को उल्टियां होने लगी। आननफानन में कई बच्चों को निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दुर्गावती रामगढ़ एवं नुआंव सहित चैनपुर के सिरबिट गांव के विभिन्न विद्यालयों का है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी में फर्श पर हो रहा बच्चों का इलाज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
फर्श पर हो रहा बच्चों का इलाज 
सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड क्षेत्र के जवाबीपुर प्राथमिक विद्यालय में भी अल्बेंडाजोल दवा खाने से लगभग 40 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि दवा खाने के करीब 2 घंटे के बाद एक-एक कर बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक कर लगभग 35 से 40 बच्चों को उल्टी होने लगी। किसी को चक्कर आने लगा। विद्यालय में कुछ ही देर में अफरातफरी मच गई। इस घटना की भनक परिजनों को जैसे ही लगी, परिजन स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। तत्काल लोगों ने घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलने पर स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पहुंची और सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों की संख्या अधिक होने की वजह से फर्श पर ही बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें