बोधगया पहुंचे भाजपा विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायकों को एकजुट रखने की चर्चा
जानकारी हो कि जिस तरह से कांग्रेस के विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है, इसी तरह से भाजपा के तमाम विधायकों को ज्ञान भूमि तलब किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बिहार भाजपा की ओर से 10 व 11 फरवरी को बोधगया में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। 12 फरवरी को विश्वास मत के दौरान भाजपा विधायक सीधे पटना जाएंगे। वहीं गया की राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा विधायकों को एकजुट रखने की चर्चा है।
पहले विधायकों का होगा रजिस्ट्रेशन
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बिहार भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से पहले उक्त होटल में विधायकों और विधान पार्षदों का रजिस्ट्रेशन किया गया। उसके बाद सभी विधायकों और विधान पार्षदों को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। यह सबकुछ गया के ज्ञानभूमि पर हो रहा है, लेकिन भाजपा के एक नेता भी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं। हालांकि गया के सर्किट हाउस में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम से पांच रुम पूर्व से दो दिनों के लिए बुक किया गया है। प्रशिक्षण शिविर खत्म होने के बाद सभी विधायक पटना के लिए रवाना होंगे।