फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार के अधिकारी की गाड़ी फूंकी; सीओ बोले- साजिश के तहत अपराधियों ने ऐसा किया

Sun, 13 Oct 2024 02:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

अंचल अधिकारी (सीओ) धीरज प्रकाश की निजी गाड़ी को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना सीओ के सरकारी आवास के ठीक बाहर हुई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
गाड़ी पूरी तरह जलकर गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयादशमी के शांतिपूर्ण समापन के बाद नालंदा जिले के कतरीसराय प्रखंड में एक चौंकाने वाली घटना हुई। शनिवार की देर रात, अंचल अधिकारी (सीओ) धीरज प्रकाश की निजी गाड़ी को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना सीओ के सरकारी आवास के ठीक बाहर हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


सीओ ने जताई चिंता
सीओ धीरज प्रकाश ने बताया कि यह एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा, "मेरी निजी गाड़ी पिछले चार दिनों से सरकारी आवास के बाहर खड़ी थी। यदि स्थानीय लोगों की तत्परता नहीं होती, तो यह घटना और भी भयावह रूप ले सकती थी।" उन्होंने यह भी बताया कि वे जमीन विवाद से जुड़े मामलों को देख रहे थे, जिसमें रोजाना किसी न किसी से विवाद होता रहता है।

जांच में जुटी पुलिस
कतरीसराय थाना प्रभारी सत्यम तिवारी ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना स्थानीय थाने से मात्र 200 फीट की दूरी पर हुई है। इसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रखंड मुख्यालय में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने और अंचल गार्ड की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटना का होना चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें