फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Murder Case: सब कुछ बदल डाला, फिर भी पटना में इतना बड़ा कांड; SSP का मोबाइल बंद, पुलिस भी देर से पहुंची

Sat, 05 Jul 2025 09:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मृत गोपाल खेमका के परिजनों ने कहा कि बिहार पुलिस की कार्यशैली यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि आज हम कितने सुरक्षित हैं। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद लगभग डेढ़ से दो घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
सिटी एसपी मध्य दीक्षा से बातचीत करते सांसद पप्पू यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 जून को ही पटना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया था। सवाल पूछने पर कहा गया कि क्राइम कंट्रोल के लिए ऐसा किया गया। पटना एसएसपी अवकाश कुमार का तबादला कुछ माह में ही कर दिया गया। उनके जगह पूर्णिया के पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा को पटना की कमान सौंपी गई। कुछ दिन बाद ही यानी चार जुलाई की रात बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका का मर्डर हो गया। अपराधियों ने गांधी मैदान थाने से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए।मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका की हत्या के बाद सनसनी मच गई। परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के करीब डेढ़ घंटे तक पटना पुलिस नहीं पहुंची। पटना एसएसपी का मोबाइल भी बंद पाया गया। वारदात के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे से सुबह सात बजे तक पटना एसएसपी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

पटना क्लब से लौट रहे बिहार के नामी उद्योगपति की हत्या; 6 साल पहले बेटे और अब गोपाल खेमका को मार डाला

परिजन बोले- इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है
मृत गोपाल खेमका के छोटे भाई संतोष खेमका ने पुलिस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के डेढ़ घंटे बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पटना की सिटी एसपी (मध्य) भी दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर कई खोखे गिरे पड़े थे, जिस पर पुलिसकर्मियों द्वारा ईंट और बांस-बल्ले से घेराबंदी की गई। उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है, अपराधियों का मनोबल अब इतना बढ़ गया है कि वे घर पर चढ़कर हत्याएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेटे गुंजन की दिनदहाड़े हत्या से टूटकर संभले भी नहीं थे गोपाल खेमका, भाजपा से जुड़ाव था
विज्ञापन


पप्पू यादव ने पूछा- अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ कैसे गया
सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे। उन्होंने भी बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। पप्पू यादव ने सवाल किया कि आखिर यह परिवार कब तक बलि देता रहेगा? बीते 20 दिसंबर 2018 को हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में इन्हीं गोपाल खेमका के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाने से महज 300 मीटर दूर यह पॉश इलाका है और कई आला अधिकारियों का भी घर बेहद पास में है। ऐसे में सरेआम अपराधी आते हैं और एक उद्योगपति को गोली मारकर आराम से चले जाते हैं! यह बिहार में क्या हो रहा है? बिहार की पुलिस क्या कर रही है? और बिहार के अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ कैसे गया है?"

डीजीपी बोले- एसआईटी का गठन किया है
इधर, मामले पर बिहार डीजीपी विनय कुमार ने खुद ही संज्ञान लिया है। उन्होंने विशेष टीम का गठन किया है। कहा कि बिहार पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर एसआईटी का गठन किया है। एसपी सिटी सेंट्रल इस एसआईटी का नेतृत्व करेंगे। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें