फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burning Bus : राजस्थान से बिहार आई बस में लगी आग, कूदने लगे लोग, ड्राइवर उसी हाल में सर्विस सेंटर तक ले गया

Tue, 14 Nov 2023 11:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News : बिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक बर्निंग बस का है। चलती बस में आग लगी। लोग जान बचाकर कूदते दिख रहे हैं। बस के ड्राइवर में उसे सर्विस सेंटर पहुंचाकर ही दम लिया। घटना सासाराम में हुई है।
विज्ञापन
रोहतास में धू-धूकर जलती बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले में यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में 32 यात्री बैठे थे। अचानक आग देखकर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यात्रियों ने बस रुकने का इंतजार नहीं किया और खिड़कियों को तोड़कर कूदने लगे। इतना ही नहीं कुछ यात्री बिना अपने जान की परवाह किए बगैर इस बर्निंग बस के छत पर चढ़ गए और अपना सामान उतारने लगी। हालांकि बस के ड्राइवर लोगों को धैर्य लगने की अपील कर रहे थे। कुछ ही मिनट में ड्राइवर ने पास के सर्विस सेंटर पर बस ले गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से लगी आग
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस राजस्थान से चलकर कोचस जा रही थी। सोमवार को वेदा गांव के पास शार्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। बस में बैठे यात्री घबरा गए और बाहर कूदने लगे। इसके बाद ड्राइवर फौरन सर्विस सेंटर पहुंचा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। ड्राइवर का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि एक भी यात्री आग की चपेट में नहीं आए। 

यात्रियों के सामान जलकर राख हो गए
ड्राइवर दीपक चौबे ने बताया कि राजस्थान से कोचस सासाराम के लिए बस लौट रही थी, इसी दौरान वेदा सासाराम के पास अचानक बस में शॉर्ट सर्किट आग लग गई। आग लगते ही मैंने बस रोक दी लेकिन वहां आग बुझाने का कोई साधन नहीं था। स्थानीय लोगों ने कहा कि पास में सर्विस सेंटर है। वहां सभी साधन उपलब्ध हैं। मैं फौरन सर्विस सेंटर बस को लेकर पहुंचा। इसके बाद सर्विस सेंटर के कर्मचारी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान यात्रियों के सामान जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें