फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चंपारण में बह गई निर्माणधीन पुलिया, गंडक नदी का तेज बहाव नहीं झेल पाई; गुणवत्ता पर सवाल

Mon, 08 Jul 2024 12:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

 संग्रामपुर के भवानीपुर में पुलिया के आधा हिस्सा बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग यह कह रहे हैं पुलिया निर्माण के एक माह भी नहीं चल सकी। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में बह गया निर्माणाधीन पुलिया। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण के दक्षिणी भवानीपुर पंचायत के मलाही टोला में एक निर्माणाधीन पुलिया बह गई। गंडक नदी के तेज बहाव को यह पुलिया झेल नहीं पाई। लोगों का कहना है कि आरडब्लूडी की ओर से इस पुलिया का निर्माण करवाया जा हा था। ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण व सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में यह पुलिया बह गई। संग्रामपुर के भवानीपुर में पुलिया के आधा हिस्सा बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वाइरल वीडियो SH 74 के दक्षिणी भवानीपुर ढाला से मलाही टोली जाने वाली निर्माणाधीन सड़क का बताया जा रहा है। वाइरल वीडियो में लोग यह कह रहे हैं पुलिया निर्माण के एक माह भी नहीं चल सकी। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। लोगों का कहना है कि MMGSY योजना से 60 लाख की योजना से पीसीसी सड़क व होम पाइप पुलिया बन रहा था ।पुलिया के काम अभी दो दिन पहले ही समाप्त होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें