फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Teacher : एक ही जिले में 100 शिक्षक पाए गए नियुक्ति के लिए 'नाकाबिल', बीपीएससी रिजल्ट लाना गया बेकार

Fri, 03 Nov 2023 09:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती के 'चट-पट-झट' का अच्छा परिणाम भी आया तो बुरा भी। परीक्षा पास करने के बावजूद एक ही जिले में अबतक 100 शिक्षकों को नियुक्ति के लिए 'नाकाबिल' घोषित किया जा चुका है। बाकी जिलों से भी ऐसी सूचनाएं आ रहीं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर चुके मुजफ्फरपुर के 100 शिक्षकों को निराशा हाथ लगी है। यह वैसे हैं जिन्होंने बीपीएससी परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली, लेकिन परीक्षा से जुड़े अहर्ताएं पूरी नहीं कर सकें। ऐसे अभ्यार्थियों को बीपीएससी से शिक्षक बनना मुश्किल हो गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने ऐसे 100 शिक्षकों की सूचना शिक्षा विभाग को भेजी है। उसमें बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जिला में बीपीएससी उत्तीर्ण 100 शिक्षक अभ्यर्थी की नियुक्ति पर रोक लगाई गई है। इनके अहर्ताएं संदेहास्पद है। बीपीएससी परीक्षा के तहत इनका अहर्ताएं पूरी नहीं है।

कई तो सीटीईटी भी पास नहीं कर पाए
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीपीएससी फॉर्म भरने के दौरान ही सीटीईटी की परीक्षा हुई थी। सीटीईटी परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी रिजल्ट आ जाने की उम्मीद लेकर बीपीएससी का फॉर्म भरकर परीक्षा में बैठ गए। लेकिन बीपीएससी रिजल्ट के पूर्व ही सीटीईटी का रिजल्ट घोषित हो गया। इसमें अधिकांश क्वालीफाई नहीं कर सके। 
 

कई का डीएलएड और बीएड तक क्लियर नहीं हो पाया
अब जब मामले की जांच करवाई गई तो उनका बीपीएससी शिक्षक पद पर योगदान नहीं हो सका। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने बीपीएससी परीक्षा में अहर्ता से अलग विषय पर परीक्षा दी। इनमें से बहुत ऐसे भी थे, जो डीएलएड और बीएड की फाइनल परीक्षा में बैठे, और उसी आधार पर बीपीएससी का फॉर्म भर दिया। लेकिन उनका डीएलएड और बीएड भी क्लियर नहीं हो पाया। जांच पकड़ाने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के पत्र लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें