फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सड़क पर खड़े ट्रक में टकराई बाइक, पिता और दो पुत्रों की मौत; बेतिया में हुआ भीषण हादसा

Tue, 10 Oct 2023 10:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Accident : एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। जल्द घर पहुंचने की चाहत में सड़क के किनारे खड़ा ट्रक भी नहीं दिख पाये। बाइक सवार ने ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी जिसमें बाइक पर सवार पिता के साथ दोनों पुत्र की भी  मौत हो गई।  
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस घटना में एक ही बाइक पर सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात की है। मृतकों में पिता और उसके दो पुत्र भी हैं। घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र के बाबू टोला चौक की है। मृतक की पहचान जोगापट्टी थाना क्षेत्र के चमैनिया बाजार निवासी रामबाबू साहब (35), प्रेम कुमार (14) और बालवीर कुमार (10) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छ गया।

विज्ञापन


तेज गति में जाने की वजह से हुई घटना 
पुलिस का कहना है कि मनुआपुल थाना क्षेत्र के बाबू टोला चौक के समीप एक ट्रक खड़ा था, तभी एक ही बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज थी, इस वजह से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। बाइक टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल तीनों शख्स को उठाकर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

कार्रवाई में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ महताब आलम का कहना है कि दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक की स्थिति गंभीर थी जिसे इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि पुलिस तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें