फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में एम्स-दीघा रोड पर बाइक और कार के बीच भीषण टक्कर; दोनों गाड़ियों में लगी आग

Sun, 17 Mar 2024 06:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News : टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर पूरी तरह जल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्नि दस्ते की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार और बाइक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड पर रविवार की दोपहर कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर पूरी तरह जल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्नि दस्ते की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कार चालक किसी तरह गाड़ी से निकाल कर फरार हो गया, जबकि मोटर साइकिल सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एम्स भर्ती कराया गया है। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी सफीर आलम ने करते हुए कहा कि कार चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


चिंगारी निकलने से अचानक कार में आग लगी
बताया जा रहा है कि रविवार को एम्स दीघा एलिवेटेड रोड पर एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी, वहीं दूसरी ओर से एक मोटरसाइकिल सवार जा रहा था। अचानक दोनों गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल कार में अटक गई। इसके बाद कार चालक मोटरसाइकिल को खींचते हुए काफी दूर तक ले गया। इस बीच सड़क पर घर्षण के कारण चिंगारी निकलने से अचानक कार में आग लग गई।

दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर गईं
इधर, सूचना मिलते ही एम्स में स्थित अग्निशमन दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस बीच दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान भोजपुर निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर घंटे अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें