फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को उसकी आंखों के सामने मारा चाकू, पंचायती के दौरान हुई घटना, आरोपी फरार

Sun, 17 Mar 2024 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: गोपालगंज जिले के उसकागांव में प्रेम प्रसंग में चल रहे पंचायती के दौरान सरेआम चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मनू भगत पिता अर्जुन कुशवाहा (23) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है जो कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेकर हाल ही में अपने गांव लौटा था।
विज्ञापन
प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को उसकी आंखों के सामने मारा चाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला कुसौंधी पंचायत के कोईरी टोला का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले को लेकर गांव के लड़की और लड़के पक्ष के बीच रविवार को पंचायती हो रही थी, जिसमें गांव के लोग और प्रबुद्ध जन शामिल थे। चूंकी लड़का और लड़की दोनों एक ही जाति के और पड़ोस से जुड़े हुए थे, ऐसे में मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चरम पर था।

विज्ञापन


पंचायती के दौरान लड़की और लड़के से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान लड़की के पिता ने चाकू से लड़के के पेट में वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद लड़के को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं लड़की का आरोपी पिता ओसीहर पंचायती छोड़ भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन करने में लगे हुए हैं।

प्रेमिका के सामने ही प्रेमी को मार दिया गया चाकू
यह विडंबना ही कही जाएगी की प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को उसकी आंखों के सामने ही चाकू मार दिया और लोग देखते रह गए। घटना के बाद प्रेमिका मौके पर ही बेहोश हो गई और उसको छोड़कर घर वाले भी फरार हो गए। वहीं प्रेमी के मर जाने के बाद घर में चीख पुकार मची हुई है और परिजन बदहवास और बेसुध होकर पड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें