फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Weather : बिहार का मौसम बदलने वाला है आज? तीन जिलों में बारिश के आसार, वैसे छकाते रहेंगे बादल

Sun, 08 Sep 2024 03:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार में इस बार बारिश का मौसम अबतक आया ही नहीं है। बारिश कभी-कभी हो रही है। मानसून की नाराजगी पर मौसम पूर्वानुमान क्या कह रहा है, इसकी जानकारी के बीच आज राज्य के तीन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम की बेरुखी से परेशान बिहार के आम लोगों के लिए एक राहत बड़ी खबर है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ घंटे के दौरान पटना, वैशाली और जहानाबाद के क्षेत्र में हल्की से मध्य गति की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।बिहार में मानसून सीजन के कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में आसमान में बादल का मंडरा कर वापस लौट जाना किसानों के चिंता का विषय बनता जा रहा है। बिहार के किसान मौसम के तीन महीने आषाढ़, सावन और भादो में आसमान की ओर टकटकी लगाए रहते हैं।  इंद्रदेव की कृपा कब उनके खेत पर बरसेगी और उनके खेत में हरियाली छाएगी। मौसम विभाग का मानना है कि इस वर्ष सीजन में मानसून पिछले वर्ष के अपेक्षा 24% कम हुई है। जिसका असर आमजन जीवन से लेकर किसानों पर देखने को मिला है।

विज्ञापन


इन जिलों में हुई बारिश
इधर,  मौसम विभाग का मानना है कि 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधियां बिहार में कमजोर रही। राज्य के दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा तथा उत्तर मध्य के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ ,औरंगाबाद, अरवल एवं दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर खगड़िया में हल्की वर्षा दर्ज की गई। जबकि उत्तर पश्चिम के पश्चिम चंपारण ,पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज के साथ ही उत्तर पूर्व भागों सुपौल,अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मौसम शुष्क बना रहा।

जानिए, कहां कितनी बारिश हुई
पिछले 24 घंटे में वर्षा का विवरण कुछ इस प्रकार रहा। इमामगंज 32.4 मिलीमीटर, बांके बाजार 28.6 मिली मीटर, शेर घाटी 28.02 मिलीमीटर, अकबरपुर 16.2 मिमी, औरंगाबाद 12.02 मिमी इत्यादि रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी जिले के ऊपरी प्रखंड में तथा सबसे न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड में दर्ज की गई।
विज्ञापन


जानिए, मौसम का पूर्वानुमान
आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार, पश्चिम मध्य एवं उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में बने कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। अगले दो दिनों के बाद यह कम दबाव का क्षेत्र बंगाल के खादी के तटीय प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर मध्य को छोड़कर बाकी स्थान के एक या दो जगह पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। राज्य के दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण मध्य भागों में 24 घंटे के अंदर मेघ गर्जन की भी संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें