फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, रंगेहाथ पकड़ाया तो ग्रामीणों ने मंदिर में करवा दी शादी

Sun, 08 Sep 2024 03:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: लड़की के परिजनों और गांव वालों ने पहले कोर्ट से शपथ पत्र बनाया। उसके बाद फतेहपुर में स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में प्रेमी जोड़े की रात के अंधेरे में एक गांव के मंदिर में शादी रचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर तरफ एक ही चर्चा हो रही है। आखिरकार बंटी को स्वीटी मिल गई। चार साल से दोनों में बात हो रही थी। यह पूरा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। लोगों का कहना है की एक प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के दरिऔरा गांव पहुंचा, जहां प्रेमी ने प्रेमिका से मिलकर शादी की बात करने लगे। जीवन साथ निभाने का कसमें खाने लगे। इसी दौरान परिजनों को इस बात की भनक लग गई। परिजन दोनों को पकड़ लिया। यह खबर सुनते ही गांव के लोग भी पहुंच गए। गांव वालों ने दोनों को पकड़ कर गांव के ही शिव मंदिर में शादी करा दिया। 

 

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले राजकुमार यादव के पुत्र गोविंद बंटी पिछले शनिवार को अपने प्रेमिका से मिलने दरिऔरा गांव गया था। प्रेमिका के घर पहुंच कर प्रेमी साथ जीने मरने के बात कर रहे थे। शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। प्रेमी अपने प्रेमिका को मनाने में लगा हुआ था। इस बात की भनक लड़की के परिजनों को मिल गई। इस बात की खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मौके पर गांव वाले भी पहुंच गए।

 

 गांव वालों और लड़की के परिजन दोनों प्रेमी युगल जोड़ी से बातचीत की और बातचीत के दौरान दोनों ने बताया बीते चार साल से आपस में प्यार होने की बात कबूल की और शादी करने की इच्छा जाहिर की। तब होना क्या था। लड़की के परिजनों और गांव वालों ने पहले कोर्ट से शपथ पत्र बनाया। उसके बाद फतेहपुर में स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। शादी के दौरान लड़का और लड़की के परिवार के अलावे गांव के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें