फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Exam: शिक्षक भर्ती परीक्षा सात दिसंबर से, आयोग ने इस बार की है कुछ अलग योजना; तैयारी के साथ पढ़ें यह खबर

Tue, 05 Dec 2023 01:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC TRE 2.0 : बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरी शिक्षक बहाली परीक्षा के लिए पहले से अलग कुछ योजना बनाई है। परसों, यानी सात दिसंबर को परीक्षा में जाने से पहले अभ्यर्थियों को पेपर के संबंध में दिशा-निर्देश वाली आज की यह खबर पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
प्रेंस कांफ्रेंस करते बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद और सचित रवि भूषण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

7 दिसंबर में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने मंगलवार को इसको लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए लगभग 8,41,835 लाख अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा गया है। पिछले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट भरने में काफी गलती थी। इस बार अभ्यर्थी पहले ही इसका अभ्यास कर लें।

विज्ञापन




सप्लीमेंट्री रिजल्ट पर कही दी यह बात
वहीं अध्यक्ष ने प्रथम चरण के सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर कहा कि टीआरई 1 का सप्लीलेंट्री रिजल्ट देना हमारी पहली प्राथमिकता नहीं है। रिजल्ट तभी निकलेगा, जब हम इसके लिए तैयार हो जाएंगे। अध्यक्ष ने टीआरई 2 के रिजल्ट के साथ सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का इशारा भी किया। उनका कहना है कि हम बीपीएससी की अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट पर भी फोकस कर रहे हैं। एनआईओएस के डीएलएड वालों का क्या होगा? इस सवाल के जवाब में कहा कि एनआईओएस का सर्टिफिकेट जो सुप्रीम कोर्ट के आलोक में वैद्य है। उनका ही मान्य होगा। उनको इसके लिए अंडरटेंकिंग देना होगा। 

ओएमआर शीट से कोई छेड़खानी नहीं करें
बीपीएससी अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि इस बार ओएमआर शीट में ही रौल नंबर भरना होगा। इसमें गोला भरना है। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर ओएमआर शीट से कोई छेड़खानी नहीं करें। ओएमआर शीट पर एक गोला के अतिरिक्त अन्य गोला या किसी तरह का डॉट नहीं लगाएं। क्योंकि सिस्टम के साथ मानवीय परीक्षण भी किया जाएगा। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रत्येक सेंटर पर विशेष जांच की व्यवस्था की गई है। हर दिन अलग-अलग जिलों में अलग-अलग सेंटर बनाए गए हैं। 9 दिसंबर को बिहार सर्वाधिक 555 सेंटर पर परीक्षा लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
14 और 15 दिसंबर को बिहार के इन 9 जिलों में परीक्षा
बीपीएससी के अनुसार, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 10 दिसंबर, 12 दिसंबर, 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को विभिन्न जिलों मे एकल पाली में पटना जिला स्थित परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जायेगी। वहीं 14 और 15 दिसंबर को बिहार के 9 जिला (पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भागलपुर, नालंदा, सारण, दरभंगा एवं पूर्णियां) में प्राथमिक (वर्ग 1 से 5) और उच्च माध्यमिक (वर्ग 11 से 12) की परीक्षा आयोजित की जायेगी।

आयोग को भी एक प्रति उपलब्ध कराया जाय
वरीय उप समाहर्त्ता स्तर के पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाय। जिला पदाधिकारी / पुलिस अधीक्षक परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त किये जाने वाले स्टैटिक एवं जोनल दण्डाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त्ति तीन दिसंबर तक निश्चित रूप से करते हुए आयोग को भी एक प्रति उपलब्ध कराया जाय। वीक्षकों की केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पांच दिसंबर तक किया जाय।

ढाई घंटा पहले से मिलेगी सेंटर पर इंट्री
दिव्यांग अभ्यर्थियों को स्क्रइब उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा श्रुतिलेखकों की सूची तैयार कर दिव्यांग अभ्यर्थी वाले केन्द्र को उपलब्ध करायेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के ढाई घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा एवं परीक्षा प्रारम्भ होने के एक घंटा पूर्व (11.00 बजे पूर्वाद्ध) परीक्षा कक्ष में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों के गहन जांच के साथ e-Admit Card एवं आधार कार्ड से मिलान करने के बाद e-Admit Card के बार-कोड स्कैनिंग किया जाएगा। इसके बाद फोटोग्राफ का मिलान करने के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। इसके लिए प्रवेश द्वार पर निर्धारित समय (ढाई घंटा पूर्व) पर पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें