फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना से ओला कैब लेकर आए ड्राइवर को गोली मारी; जीपीएस के जरिए लूटी कार मिली, दो गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 09:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : कुछ अपराधी ओला कैब को भाड़ा पर लेकर पटना से लेकर निकले और फिर स्विफ्ट डिजायर लूटने के क्रम में चालक को गोली मारकर उसे सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। फिर पुलिस ने एक युक्ति से अपराधी और गाड़ी दोनों को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
इसी गाड़ी को लूटकर भागे थे अपराधी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने पटना से गये ओला कैब के ड्राइवर को गोली मार दी और सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। स्विफ्ट डिजायर कार को लूटकर फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और बुरी तरह घायल ओला कैब के ड्राइवर को सदर अस्पताल ले गये जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा पंचायत के मकदम रखौत की है। घायल कैब ड्राइवर की पहचान पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के सियारामपुर निवासी जितेंद्र शर्मा के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बेगूसराय में दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि ओला कैब का ड्राइवर सुजीत कुमार पटना से बेगूसराय आया हुआ था। बेगूसराय आते ही गाड़ी में सवार अपराधी उसके साथ लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने ओला कैब के चालक सुजीत कुमार को गोली मार दी और उसको सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
 

विज्ञापन

ओला कैब के लूटेरे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जीपीएस की मदद से मिला गाड़ी का लोकेशन 
बेगूसराय में मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और जीपीएस लगी गाड़ी को खोजने में जुट गई। खोजने के दौरान पुलिस को गाड़ी का लोकेशन लखीसराय जिला के 
 पचमहला थाना क्षेत्र में मिला, जिसके बाद  पचमहला थाना की पुलिस ने जीपीएस की मदद से कार को बरामद कर लिया और फिर दोनों बदमाशों को भी दबोच लिया।

अपराधी हथियार और शराब के हैं तस्कर
पचमहला थाने की पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश हथियार और शराब के तस्कर है। बदमाशों के मोबाइल से हथियार और शराब का फोटो मिला है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी स्वर्गीय भूषण ईश्वर के पुत्र विभूति कुमार और समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साख मोहन निवासी हरेराम शर्मा के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से तीन मोबाइल, एक घड़ी, और एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (BR01PQ/8918) को बरामद किया गया है। घटना की जानकारी ओला कैब ड्राइवर के परिजनों को दी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें