पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पांच लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर
पीड़ित दूल्हा महेंद्र कुमार ने कोतवाली थाना में दुल्हन सहित 5 लोगो के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराया गया।जिसमे दुल्हन जुली कुमार, परैया का रहने वाला रंजीत पासवान, नरेश मांझी, खटकाचक का रहने वाला लाला और बाराचट्टी की समुंद्री देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया।
आठ घंटे के अंदर तीन गिरफ्तार
इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़ित महेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज होने के 8 घंटे के बाद नरेश मांझी, रंजीत पासवान और समुंद्री देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लूटेरी दुल्हन जुली कुमारी और लाला फरार है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महेंद्र कुमार उत्तरप्रदेश के जालौन जिला का रहने वाला है।