फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान पांच बच्चियां डूबीं, चार की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 10 Sep 2024 02:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका / जमुई

सार

Bihar : बिहार में पांच बच्चियां एक पोखर में डूब गई, जिसमें चार की डूबने से मौत हो गई। एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये बच्चियां कर्मा-धर्मा पर्व पर पोखर में स्नान करने गई थी।
विज्ञापन
बच्ची को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका में स्नान करने के दौरान चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। घटना चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र के चांदवारी पंचायत की है, जहां बेहरार गांव के पोखर में कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर नहाने गई पांच बच्चियां में से चार लड़की नहाने के क्रम में  पोखर में डूब गई। एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे इलाज के लिए सिमुलतला के अस्पताल ले गये हैं। मृतक बच्ची की पहचान शंकर यादव की बेटी पुनम कुमारी (8), संजय यादव की बेटी निशा कुमारी (10), बिनोद यादव की बेटी पुष्पा कुमारी (8) और जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र निवासी बजरंगी यादव की बेटी ज्योति कुमारी (11) के रूप में की गई है। पिरोती कुमारी (12) बेहोशी के हालात में है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


मामा के यहां गई थी, फिर हो गई मौत 
 घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जमुई और बांका जिला के सीमावर्ती क्षेत्र और बांका जिला चांदन थाना क्षेत्र के बेरबा गांव में करमा पर्व को लेकर एक तालाब में 5- 6 बच्ची नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान उक्त चारों बच्चियां डूबने लगी तो वहां मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और तालाब में डूब रही बच्ची को बाहर निकाला। इस दौरान 11 वर्षीय बच्ची पूनम कुमारी की मौत उसी जगह पर हो गई, जबकि तीन बच्ची को परिजनों द्वारा आननफानन में रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर मृतक ज्योति के परिजनों ने बताया कि वह अपने मामा के घर बेरवा गई हुई थी, जहां नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हुई है। वहीं मृत तीनों बच्ची में ज्योति को छोड़ तीनों अन्य बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।
विज्ञापन





                

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें