फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अपराधियों ने वार्ड पार्षद को गोलियों से किया छलनी, पंकज राय राजद के थे सक्रिय कार्यकर्ता

Tue, 20 Aug 2024 09:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने वार्ड पार्षद को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता थे। घटना के बाद अस्पताल में पहुंचे पुलिस अधिकारियों और परिजनों में जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
मृतक पंकज राय का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर में अपराधियों ने वार्ड पार्षद को गोलियों से छलनी कर दिया है, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 निवासी चंद्रिका राय के पुत्र पंकज राय थे। वार्ड पार्षद पंकज राय अपने घर के पास एक कपड़ा दुकान पर बैठे हुए थे। तभी बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जब तक वार्ड पार्षद कुछ समझ पाते, तब तक वार्ड पार्षद को लगभग 3 गोली लग चुकी थी। गोली लगते ही वार्ड पार्षद वहीं गिर गए। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी वहां से फरार हो गये। आननफानन में आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस से इस बात पर हुई नोंक-झोंक 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश भी हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल किये। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। परिजन शव को सदर अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम के ही ले जाने की जिद पर अड़ें हुए हैं। वहीं सदर एसडीपीओ सभी को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोग शव के पोस्टमार्टम नहीं करने की बात पर अड़े हुए हैं। जब बात नहीं बनी तब वैशाली के एसपी हरकिशोर राय सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें