फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कांवड़ियों के झुंड को स्कॉर्पियो ने कुचला, पांच की मौत; बांका में हादसा, पुलिस वाहन को फूंका

Fri, 18 Oct 2024 08:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar : बिहार में में कांवड़ियों के झुंड को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका में कांवड़ियों के झुंड को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जिसमें पांच कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। घटना फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गॉव के पास की है। सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल भरकर ज्येष्ठ गौरनाथ महादेव मंदिर जा रहे थे। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गये। घटनास्थल पर उग्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस की 112 की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


ये लोग हुए इस घटना के शिकार 
मृतकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी निवासी राम चरण तांती, अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर निवासी लाखो कुमारी, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी, दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी और अरुण पासवान की पत्नी चूल्हो देवी उर्फ मनु देवी के रूप में की गई है। घायलों में सहदेव यादव की पुत्री जुली कुमारी, पुतुल देवी, जानी देवी, छबिलाल देवी और शांति देवी शामिल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 
 




         

घटनास्थल पर जमा होते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना के संबंध में जत्था में शामिल लोगों ने बताया कि लगभग दो हजार लोगों का जत्था सुल्तानगंज से जल भरकर अमरपुर स्थित ज्येष्ठ गौरनाथ महादेव मंदिर जा रहे थे। तभी  बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरडीह गांव के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो जो इंग्लिश  मोड़ की ओर से आ रहा था, कांवरियों की भीड़ में जा घुसा और श्रद्धालुओं को  रौंदते हुए शंभूगंज की ओर फरार हो गया। इस घटना में  पांच कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

पुलिस की 112 वाहन को किया आग के हवाले। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पुलिस 112 की टीम के वाहन को किया आग के हवाले 
घटना होते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गये और घायल लोगों को अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गये। लोगों ने घटना की सूचना अमरपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन घटना से आक्रोशित लोग पुलिस टीम पर ही भड़क गई और उनके साथ ही मारपीट करने लगे। अच्व्हानक बिगड़े हालात से घबड़ाकर पुलिस टीम वहां से फरार हो गई , लेकिन लोगों का गुस्सा फिर भी कम नहीं हुआ। तब भड़के लोगों ने पुलिस की 112 टीम जिस पुलिस वाहन से आई थी, उसी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।कुछ ही देर में गाड़ी जलकर ख़त्म हो गई।
विज्ञापन

इलाज कराते घायल पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी पुलिस 
फिलहाल घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति हो गई है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी और बांका एसडीओ अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल उग्र उपद्रवियों को खदेड़ कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजने की प्रक्रिया कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है लेकिन पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें