घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
देसी शराब दिखाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी बोले- हर चौक-चौराहों पर शराब मिल रही
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षण में ज़हरीली शराब के कारण करीब 50 लोगों की हत्या कर दी गयी है। दर्जनों की आंखों की रोशनी चली गयी। बिहार में कथित शराबबंदी है लेकिन सत्ताधारी नेताओं-पुलिस और माफिया के गठजोड़ के कारण हर चौक-चौराहों पर शराब उपलब्ध है। जहरीली शराब से, अपराध से प्रतिदिन सैकड़ों बिहारवासी मारे जाते है लेकिन अनैतिक और सिद्धांतहीन राजनीति के पुरोधा मुख्यमंत्री और उनकी किचन कैबिनेट के लिए यह सामान्य बात है।