Bihar : बिहार के एक गांव में एक प्रेमी की लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोप प्रेमिका के परिजनों पर लगा है। घटना के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गया में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के लक्षण बिगहा गांव की है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के पुत्र गौरव कुमार (20) के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रेमिका के घर में प्रेमी की जमकर पिटाई
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लक्षमण बिगहा गांव निवासी अशोक राम अपने घर में एक अज्ञात युवक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उसे देखते ही घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर उस युवक का हाथ-पैर बांधकर उन लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान गांव के कुछ ग्रामीण भी वहां जुट गए। लड़की के परिवार वालों ने युवक को इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रेमिका के पिता और भाई गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की के पिता अशोक राम और चचेरे भाई पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया छानबीन के दौरान एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मौके से एफएसएल की टीम ने दो कंडोम, खून लगा कपड़ा, खून से सना लोहे का रॉड, रस्सी, डंडा आदि बरामद किया है।
मृतक के परिजन लूटपाट के बाद हत्या का लगा रहे हैं आरोप
थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के पिता ओमप्रकाश यादव ने बेलागंज थाना में पुलिस गिरफ्त में रहे दो लोगों के खिलाफ लूटपाट कर बेटा की हत्या करने का आरोप लगाया है।