फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नालंदा में मां-बेटे की मौत, झाड़-फूंक में गई जान; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Sep 2024 07:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar : बिहार के एक गांव में मां और बेटे की मौत हो गई। दोनों बेहोशी की हालत में थे, जिसे लोग झाड़-फूंक कराने गये। इस दौरान महिला की मौत हो गई। फिर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे को अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में मां- बेटे की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतकों की पहचान पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अठनवा गांव निवासी टुनटुन पासवान की पत्नी सुधा देवी और उसके 3 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


झाड़-फूंक में गई मां-बेटे की जान 
घटना के संबंध में मृतका के परिजन का कहना है कि सोये अवस्था में किसी विषैले जीव ने मां और बेटे को काट लिया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तब आननफानन में परिजन दोनों को लेकर झाड़-फूंक कराने ले गये। लेकिन जब उनकी स्थिति ठीक नहीं हुई है, तब परिजन दोनों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ ले गये। लोगों का कहना है कि झाड़-फूंक के दौरान मां की मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान बेटे की भी मौत हो गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अहले सुबह सोये अवस्था में ही विषैला जीव के काटने से मां-बेटे की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ लेकर चले गए। घटना के संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें