फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 'पापा ने मम्मी को मार दिया, फिर जलाने लगे'- पांच साल की बच्ची ने सनकी पिता की करतूत बताई

Wed, 11 Sep 2024 11:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, तभी 
 उसकी छोटी बेटी ने सारा पोल खोल दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी के पुपरी में सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना पुपरी थाना क्षेत्र के बेदौल गोट की गई है। मृतका की पहचान बेदौल गांव निवासी राजकुमार की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि  रेखा देवी राजकुमार की दूसरी पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


पहले गला घोंटकर हत्या की, फिर आग के हवाले 
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी राजकुमार की पहली पत्नी की आकस्मिक मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। बाद में राजकुमार ने रेखा देवी से शादी कर ली। आसपास के लोगों का कहना है कि राजकुमार अक्सर किसी न किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। आज भी यही हुआ। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बस इसी गुस्से में राजकुमार ने रेखा देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। राजकुमार इतने पर भी नहीं माना और तब उसने मृत पत्नी को आग लगा कर जलाने की कोशिश की। तबतक आसपास के लोग वहां जमा होने लगे। लोगों को जमा होते देख वह वहां से फरार हो गया। 

फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस 
इस घटना की चश्मदीद गवाह बनी मृतका रेखा देवी की 5 वर्षीय बेटी वर्षा ने बताया कि उसके पिता राजकुमार ने पहले उसकी माता की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आरोपी राजकुमार फरार है, जिसे पुलिस खोज रही हैशव को पोस्टमोर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें