घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सीतामढ़ी के पुपरी में सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना पुपरी थाना क्षेत्र के बेदौल गोट की गई है। मृतका की पहचान बेदौल गांव निवासी राजकुमार की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रेखा देवी राजकुमार की दूसरी पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पहले गला घोंटकर हत्या की, फिर आग के हवाले
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी राजकुमार की पहली पत्नी की आकस्मिक मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। बाद में राजकुमार ने रेखा देवी से शादी कर ली। आसपास के लोगों का कहना है कि राजकुमार अक्सर किसी न किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। आज भी यही हुआ। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बस इसी गुस्से में राजकुमार ने रेखा देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। राजकुमार इतने पर भी नहीं माना और तब उसने मृत पत्नी को आग लगा कर जलाने की कोशिश की। तबतक आसपास के लोग वहां जमा होने लगे। लोगों को जमा होते देख वह वहां से फरार हो गया।
फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना की चश्मदीद गवाह बनी मृतका रेखा देवी की 5 वर्षीय बेटी वर्षा ने बताया कि उसके पिता राजकुमार ने पहले उसकी माता की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आरोपी राजकुमार फरार है, जिसे पुलिस खोज रही हैशव को पोस्टमोर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।