फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 27 साल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या; गया में मछली व्यवसायी की हत्या से माहौल गरमाया

Tue, 22 Oct 2024 12:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar Police : पुलिस को चुनौती लगातार मिल रही है। एक बार फिर एक कारोबारी की हत्या हुई है। गया में मछली व्यापारी की हत्या से माहौल गरम है। सोमवार को शाम घर से निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई। लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
गया में मछली व्यवसायी की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में 27 वर्षीय मछली व्यवसायी को गोली मारकर हत्या की मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मौके से पुलिस ने कारतूस के दो खोखा और मृत युवक का मोबाइल बरामद किया है। मृत युवक की पहचान आमस थाना क्षेत्र के चंड़ी स्थान के रहने वाले रामप्रवेश प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में की गई। 

विज्ञापन


बनकट पहाड़ी के पास मिला शव, दो खोखे बरामद
गया जिले के आमस थान क्षेत्र के सिहुली गांव के समीप बनकट पहाड़ी पर अज्ञात अपराधियों ने इस युवक की हत्या की है। 27 वर्षीय गुड्डू कुमार चंडी स्थान का रहने वाला था और वह मछली का व्यवसाय करता था। कल देर संध्या वह किसी काम से निकला था, लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटा। आज अल्लसुबह पुलिस ने बनकट पहाड़ी के समीप से उसका शव बरामद किया। उसकी गर्दन पर दो गोलियां मारी गई हैं। मौके से पुलिस ने दो खोखा और मोबाइल भी बरामद किया है।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, डॉग स्क्वायड को बुलाया
घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें