फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जिला परिषद सदस्य को बीच सड़क पर भूना; मोतिहारी में दिनदहाड़े हत्या से भारी तनाव

Wed, 26 Jun 2024 05:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य और चांदमारी सोसायटी कम्प्लेक्स के सचिव को गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने इस घटना को अंजाम दिया है। अब सीसीटीवी भी आ गया सामने।
विज्ञापन
मृतक सुरेश यादव का प्रोफाइल फोटो और सीसीटीवी में दिख रहे हैं अपराधी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य व चांदमारी सोसायटी कम्प्लेक्स के सचिव सुरेश यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुटी गई। सुरेश यादव को परिजन रहमानिया मेडिकल सेंटर ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी गुमटी के पास की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियो ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद अपराधी रामशरण द्वार होते हुए चांदमारी मोहल्ले में भाग गये।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

हंगामा करते समर्थक और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सोसाइटी ऑफिस से निकलते ही दिया घटना को अंजाम 
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य व चांदमारी सोसायटी कम्प्लेक्स के सचिव सह सिसवा पूर्वी के पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव को तीन गोली मारी थी। इसलिए गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी तत्काल मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरेश यादव रोज की तरह सोसाइटी ऑफिस से निकल कर अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए तीन अपराधियों में से एक अपराधी ने सुरेश यादव को दनादन तीन गोली दाग दी।  हत्या करने के बाद रामशरण द्वार होते हुए चांदमारी मोहल्ले होते हुए अकौना में अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर हत्यारे रघुनाथपुर की तरफ भाग गए है। हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्या के कारण और हत्यारे की तलाश में मोतिहारी पुलिस जुट गई है।

सीसीटीवी में नहीं दिख रहा अपराधियों का चेहरा 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। लोगों का कहना है कि मोतिहारी में जहाँ हत्या हुई, वहाँ सरकारी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। लेकिन अफ़सोस उस सीसीटीवी कैमरे को मोतियाबिंद हो जाने की वजह से  हत्यारों की पहचान करने में पुलिस के पसीना छूट रह हैं। इधर हत्या की सूचना के बाद जिला पार्षद के समर्थक सदर अस्पताल में पहुँचकर खूब हंगमा किये। वह लोग इसबात पर अदा था कि एसपी के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाएंगे। लोगों का कहना है  मोतिहारी में पुलिस का  इकबाल अब खत्म हो गया है,बेखौफ बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें