फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गवाही देने के कारण युवक की गला दबाकर हत्या, नवम्बर में होने वाली थी शादी

Sun, 28 Jul 2024 10:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : एक युवक की नवंबर महीने में शादी होनी थी, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले आरोपियों ने घर पर आकर वजह बताते हुए हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की गला घोंटकर जान ले ली। घटना तिलकेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बुढ़िया सुकराती गांव की है।  मृतक की पहचान महादेव सदा के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त घर में और कोई दूसरा सदस्य नहीं था। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर  पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद मृतक के पिता ने इस मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


नवंबर में होनी थी शादी 
घटना के संबंध में मृतक महादेव सदा की माँ पूनम देवी ने बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले दीपो सदा ने रात को उनके घर पर आकर धमकी दी थी कि तुम्हारे बेटे ने नागों सदा वाले केस में गवाही दिया है, अब हम तुम्हारे बेटे को जान से मार डालेंगे। ऐसा कहते हुए दीपो सदा मेरे दरवाजे से मेरा भैंस खोलकर अपने साथ लेते चला गया था। आज जब हमलोग घर से बाहर चले गए तब घर को सूना देखकर दीपो सदा और रामचन्द्र सदा सहित चार लोगों ने मिलकर मेरे घर के भीतर ही मेरे बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे की नवम्बर महीने में शादी होने वाली थी।

जानिए क्या है इस गांव का इतिहास 
बतादें की यह वही बुढ़िया सुकराती गांव है जहां के ग्रामीण कुछ महीने पहले काजल यादव गिरोह अपराधियों के आतंक के कारण गांव छोड़ कर पलायन करने को मजबूर थे। यहां के ग्रामीणों ने दरभंगा के डीआईजी से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
इधर इस मामले में तिलकेश्वरस्थान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें