फिर हुई बेचने की तैयारी
पीड़िता ने बताया कि उसी समय से विजय यादव उसका यौन शोषण करने लगा। इस दौरान वह दो-दो बार गर्भवती हो गई। दोनों ही बार पीड़िता का गर्भपात करा दिया। कुछ दिनों बाद विजय यादव पीड़िता के साथ अक्सर मारपीट करने लगा। वही पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन आरोपी विजय यादव अपने सहयोगी सिंहवारा थाना क्षेत्र के सनहपुर निवासी संजीत कुमार एवं अपने संबंधी चंदन कुमार यादव के साथ मिलकर पीड़िता को बेचने के लिए गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जाया जाने लगा।
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
जब इस बात की महिला को लगी तो हमने मौका पाकर किसी प्रकार वह उनके चंगुल से भाग निकली। महिला का कहना है कि उसके बाद से वह इनलोगों के नजर से छिपकर रह रही है। क्योंकि इन लोगो का भाजपा के बड़े नेताओं के ताल्लुक हैं। वही इस आरोप के संबंध में आरोपी विजय यादव से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनका मोबाईल स्विच ऑफ आया। साथ ही उसके संस्थान पर कार्यरत कर्मी कुछ भी बताने से इंकार किया। लोग दबे जुबान से कह रहे हैं कि गिरफ्तारी के डर से विजय यादव पड़ोसी देश नेपाल में छिप कर रह रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
वही सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि पीड़िता ने जांच केंद्र के मालिक विजय यादव सहित उनके एक संबंधी व एक अन्य आदमी पर आरोप लगाया है कि उनके साथ संबंध रहा है। अब आरोपी के द्वारा तरह-तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि जहां तक गर्भपात का सवाल है। मेडिकल डॉक्यूमेंट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि विजय यादव उसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, जिसकी जांच चल रही है। वही एसडीपीओ ने कहा कि पीड़िता विजय यादव के सेंटर पर नौकरी करती थी। उसी क्रम में प्रलोभन देकर इस प्रकार का काम किया गया है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि आरोपी विजय यादव ने प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।