फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :  बीच सड़क पर पुलिसकर्मी ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 17 May 2024 02:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: पुलिस जवान ने अपनी बाइक रोकी और एक युवक को पकड़कर बीच सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर     वायरल हो रहा है। अब एसपी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सड़क पर पुलिसकर्मी के द्वारा पीटते हुए वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में फिर से एक बार खुलेआम बीच सड़क पर पुलिस कर्मी के द्वारा एक युवक की पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ले का बताया जा रहा है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को बीच सड़क पर पीटने वाला शख्स डायल 112 वाहन पर तैनात सिपाही है जो बीच सड़क पर अपने वर्दी करोब दिखा रहा है। यह वीडियो शुक्रवार का ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन


छेड़खानी की वजह से हो रहा था विवाद 
दरअसल धनेश्वर घाट में कई ट्यूशन और कोचिंग संस्थान संचालित होते हैं, जहां अक्सर छेड़खानी की शिकायते सामने आते रहती हैं। गुरुवार को पढ़ने आई एक छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी किया था। जब छात्रा के भाई ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह कुछ युवक आपस में धनेश्वर घाट के पास मारपीट कर रहे थे। तभी बाइक से जा रहे एक जवान ने मारपीट करने से उन लोगों को मना किया। बावजूद वे लोग जवान की बात को अनसुना कर गए। जब पुलिस जवान ने अपनी बाइक रोकी तो झगड़ा कर रहे युवक इधर उधर भागने लगे। उनमें से एक युवक को जवान ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार जवान युवक को पहले उसका गमछा पकड़ हाथों से पिटाई करता है। इसके बाद उसे सड़क पर गिरा कर अपनी बूट उसके पैरों पर रख देता है। और इसी बीच डायल 112 की पुलिस पहुंचती है और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाती है।

तीन दिन पहले भी पुलिसकर्मी के द्वारा पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल 
तीन दिन पूर्व भी सिलाव थाना के सीमा गांव में एएसआई के द्वारा मैकेनिक के पिटाई का भी वीडियो वायरल हुआ था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फिर से एक बार पुलिस के द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
 इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि छात्रों का दो गुट आपस में झगड़ा कर रहा था, जिसे पुलिस जवान के द्वारा शांत कराया गया। एक युवक ज्यादा एग्रेसिव हो रहा था। वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में एसपी ने नगर्त थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें