आरोपी प्राइवेट अस्पताल का है चिकित्सक
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव की हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर एक प्राइवेट अस्पताल का चिकित्सक डेढ़ वर्षो तक यौन शोषण करता रहा। इस दौरान शादी करने के नाम पर किशोरी के पिता से 10 लाख रुपये नगद भी लिया। फिर बाद में निकाह करने से इंकार कर दिया।
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
परिजनों का कहना है कि पीड़ित किशोरी शहर के दरगाह मोहल्ला में अपने मां के साथ किराए के मकान में रहकर हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां आरोपित चिकित्सक के अस्पताल में नर्स का काम करती थी, जिससे किशोरी का अपनी मां के साथ अस्पताल में आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान वह चिकित्सक के संपर्क में आ गई। इसी दौरान 15 फरवरी 2022 को चिकित्सक ने उसे शादी का झांसा देते हुए यौन शोषण किया। वहीं उसके बाद उसके साथ लगातार यौन शोषण करने लगा। जिसकी जानकारी किशोरी ने अपनी मां को दी।
शादी का आश्वासन देकर ठग लिए दस लाख रुपये
किशोरी की मां ने पूछताछ की तो चिकित्सक ने किशोरी के बालिग होने पर शादी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद चिकित्सक ने विवाह के नाम पर 10 लाख रुपये नगद भी किशोरी के स्वजन से ले लिया। वहीं छह माह बाद शादी करने का आश्वासन देते हुए तीन मई 2022 को किशोरी के साथ सगाई कर ली, जिसके बाद चिकित्सक उसके साथ लगातार यौन शोषण करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।
दूसरी लड़की से चुपके से कर लिया निकाह
चिकित्सक ने चुपके से 16 सितंबर 2023 को दूसरी युवती के साथ निकाह कर लिया। इसके बाद चिकित्सक ने किशोरी को दवा देकर बीते 10 फरवरी 2023 को गर्भपात करा दिया। अक्टूबर 2023 में चिकित्सक ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले में नगर थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित किशोरी ने न्यायालय में आवेदन दिया।
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
न्यायालय के आदेश के आलोक में पीड़ित किशोरी के आवेदन पर गिरफ्तार चिकित्सक, उनके भाई दिल महम्मद अंसारी और पिता जलील अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद पुलिस आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार करने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही थी। इस दौरान केश की अनुसंधानकर्ता सह अरना चेकपोस्ट प्रभारी स्वीटी कुमारी को सूचना मिली कि आरोपित चिकित्सक अपने अस्पताल में पहुंचा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाना के सहयोग से छापेमारी कर आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे पुलिस ने शनिवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।