फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Party : खरगे और सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस का चुनावी मैप किया फाइनल, दो सीटों का हुआ एलान

Sun, 31 Mar 2024 10:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कांग्रेस की सीईसी की बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में कांग्रेस ने लोकसभा की दो सीटों का एलान किया है। कटिहार और किशनगंज का एलान हो गया है। भागलपुर पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
दिल्ली में सीईसी की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सीईसी की बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में मुख्य रूप से मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी शामिल हुए। यह बैठक मुख्य रूप से सीट को लेकर किया गया था। बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस को लोकसभा की नौ सीटें मिली हैं। ये अलग बात है कि पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नहीं की है। लेकिन इस बैठक में दो सीट कटिहार और किशनगंज का एलान हो गया है। कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मोहम्मद जावेद कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। भागलपुर पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


भागलपुर सीट पर अभी निर्णय होना अभी बाकी 
बिहार के लोक सभा चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस को 9 सीट मिले हैं, जिसमें भागलपुर, पटना सिटी, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मोतिहारी, महाराजगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं। इन सीटों में आज किशनगंज और कटिहार के उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को भागलपुर सहित अन्य सीटों के उम्मीदवारों की भी घोषणा की जा सकती है।

जानिए कांग्रेस ने क्यों किया है इन पर भरोसा
तारिक अनवर कटिहार से लगातार पांच बार चुनाव लड़ चुके हैं। तारिक अनवर को पिछले लोकसभा चुनाव में कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने शिकस्त दी थी। उन्हें जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी ने तारिक अनवर को 57,203 वोट से हराया। दुलालचंद गोस्वामी को 5,59,423 वोट मिले थे, जबकि तारिक अनवर को 5,02,220 वोट हासिल हुए थे। वहीँ दूसरी ओर किशनगंज के उम्मीदवार मोहम्मद जावेद पिछले चुनाव में 367017 मत लाकर अपने प्रतिद्वंद्वी जदयू प्रत्याशी सैयद महमूद अशरफ को 34466 वोट से हराया था। जदयू प्रत्याशी सैयद महमूद अशरफ को कुल 332551 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें