Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में स्मार्ट मीटर को मुद्दा बनाने की कोशिशें जारी हैं। विपक्ष जनता के मुद्दे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भी इसपर हंगामा हुआ तो नीतीश कुमार सरकार के मंत्री ने अनूठा जवाब दिया।
बिजली के स्मार्ट प्रीप्रेड मीटर पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार अपना पीठ थपथपा रही है और सामने जनता इससे परेशान है। बगैर इस्तेमाल किए भी बिजली का पैसा भुगत रही जनता के मुद्दे को विपक्ष ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है। शीतकालीन सत्र में भी रोज इसपर हंगामा हो रहा है। गुरुवार को भी बिहार विधानमंडल परिसर में इसपर हंगामा होता रहा। अजूबा यह रहा कि इस गंभीर मसले को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने हवा में उड़ा दिया। क्या कहा, वह जानने लायक है और समझने लायक भी कि सरकार इसपर आगे क्या रुख अपनाएगी।
विज्ञापन
सब्सिडी पर गरीबों को बिजली मिल रही
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश सरकार ने सब्सिडी पर गरीबों को बिजली देना शुरू किया। गरीबों ने आवाज उठाना बंद कर दिया तो विपक्ष का हवा निकल गई। पहले यह लोग सर्वे, स्मार्ट मीटर और बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे थे लेकिन नीतीश कुमार ने इनकी हवा लगा दी। अब विपक्ष के लोग एक दो दिन बाद खंभा ही नोचेंगे। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। विपक्ष के विधायकों में होश में नहीं है। राबड़ी देवी के मिथिला राज्य की मांग के सवाल पर कहा कि केवल मिथिला ही क्यों बिहार के हर गांव राज्य बना देना चाहिए।