फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Party : नीतीश सरकार के बहुमत पर निश्चिंत क्यों भाजपा? बोधगया में बैठक से पहले मंदिर घूम रहे उप मुख्यमंत्री

Sun, 11 Feb 2024 12:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News : भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों का शनिवार को बोधगया में जुटान हुआ तो कई नदारद रहे, फिर भी सीएम नीतीश कुमार की सरकार के बहुमत परीक्षण को लेकर पार्टी चिंता नहीं दिखा रही। रविवार को बैठक से पहले नेता मंदिर घूम रहे।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा अर्चना करते उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लाेर टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और विधायक मंदिर घूम रहे हैं। भाजपा के विधायकों और विधान पार्षदों का शनिवार को बोधगया में जुटान हुआ तो कई नदारद रहे, फिर भी सीएम नीतीश कुमार की सरकार के बहुमत परीक्षण को लेकर पार्टी चिंता नहीं दिखा रही। रविवार को बैठक से पहले नेता मंदिर घूम रहे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा शहर के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इसके बाद वे शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर गए, वहां भी उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


नियुक्ति के नाम पर भी लगातार धांधली हो रही थी
मीडिया से बातचीत के दौरान विजय सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंन कहा कि कुछ लोग चोर दरवाजे से सत्ता में आ गए थे और बहाली के नाम पर वसूली कर रहे थे। बिहार में नियुक्ति के नाम पर भी लगातार धांधली हो रही थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्णय लेते हुए ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर कर दिया। अब यह लोग बौखलाए हुए हैं।



अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर समझते हैं कुछ लोग
एनडीए की नई सरकार जब से आई है, तब से बहाली हो रही है। आगे भी बहुत वैकेंसी आएगी। लालू परिवार पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जमींदारी, परिवारवाद और वंशवाद वाले लोग हैं। विधायक जनता का विश्वास जीतकर आते हैं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन यह लोग अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर समझते हैं और उन्हें बांधकर रखते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त इन लोगों को बिहार के विकास और बिहार की जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे लोग सिर्फ वंशवाद को ही बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें