फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेतिया में छठ घाट पर गुब्बारा फुलाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, 14 घायल

Mon, 20 Nov 2023 01:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : छठ घाट पर भक्ति का माहौल था। कुछ लोग अर्घ्य दे रहे थे और कुछ लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज धमाका हुआ जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।   
विज्ञापन
घायल का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में छठ घाट पर गुब्बारा फुलाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हैं। घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िया छठ घाट की है। मृतक की पहचान चनपटिया के वार्ड संख्या 7 निवासी श्री किशून शाह के बेटे सूरज कुमार (30) के रूप में की गई है। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही छठ घाट पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में छठ घाट पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया ले गये। डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


14 लोग हैं घायल 
सिलेंडर ब्लास्ट में चनपटिया के वार्ड संख्या 3 निवासी संतोष चौधरी का पुत्र विशाल कुमार (8), अरुण कुमार शर्मा का पुत्र प्रशांत कुमार शर्मा (17), स्व. विनोद प्रसाद का पुत्र रौशन कुमार (14), किशुन साह का पुत्र सूरज कुमार (30), संजय साहका पुत्र अंकित कुमार (7), रौशन कुमार का पुत्र पप्पू कुमार (13), विजय प्रसाद की पुत्री पल्लवी कुमारी (15), लालबाबू प्रसाद की पुत्री किरण कुमारी (14) और लालबाबू साह सोनी के पुत्र विशाल कुमार (17) सहित चौदह लोग घायल हैं।

बतासा खरीदने गया था सूरज
मृतक सूरज के भाई विनय कुमार का कहना है कि पूजा के लिए मां ने सूरज को बतासा खरीदने के लिए भेजा था। तभी अचानक गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। विनय कुमार ने बताया कि सूरज गुब्बारे वाले दुकान से काफी दूर था, लेकिन वहां पता वह भी कैसे घायल हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। गुब्बारे वाला तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन


सामान जब्त 
सदर एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि गुब्बारा वाला गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से कई लोग घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जो सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, उसे जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें