गया पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह गया जिले में कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं। इसके पहले उप मुख्यमंत्री समेत बिहार में एनडीए के प्रमुख नेता सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं।
गया में अमित शाह की जनसभा
अब से कुछ ही देर में गृह मंत्री अमित शाह गया जिले गुरारू प्रखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के जरिए अमित शाह औरंगाबाद और गया लोकसभा सीट को सांधेंगे। गया से जीतन राम मांझी एनडीए के उम्मीदवार है। इधर, अमित शाह की सभा में लोगों की भीड़ उमड़ चुकी है। लोग उनके आने का इंजतार कर रहे हैं।
नवरात्र में मछली खाते नजर आए तेजस्वी
पिछली बार सावन में लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को घर पर बुलाकर मटन पार्टी दी थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। अब चैत्र नवरात्र के दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ मछली पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इंडी गठबंधन ने भाजपा को एक मुद्दा दे दिया है। ,अब इस बात की भी चर्चा जोरों पर है।
पशु चोरी का आरोप लगाकर युवक को बेरहमी से पीटा
बेगूसराय में भीड़ का क्रूर चेहरा एक बार फिर देखने को मिला, जहां लोगों ने पशु चोरी के आरोप में एक युवक को घर में घंटे तक बंधक बनाकर जमकर पीटा। इस पिटाई में अरोपी युवक अधमरा हो गया। पिटाई के बाद मौके पर घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
बीमा भारती ने विधायक पद दिया इस्तीफ
बीमा भारती ने जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद अब विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। चुनाव आयोग ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। बीमा भारती के इस्तीफे के साथ ही अब रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही उपचुनाव को लेकर घोषणा की जा सकती है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का उपचुनाव कराना असंभव लग रहा है।
मुजफ्फरपुर में महिला को रौंदते हुए घर में घुसी कार
मुजफ्फरपुर में एक तेज रफ्तार कार महिला को रौंदते हुए घर में घुस गई। हादसे में घर के लोग बाल बाल बच गए। घटना जिले के काज़ी महमदपुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार अघोरीया बाजार रोट के आरडीएस कालेज के समीप की है। इस दौरान कार में हुए सवार सभी लोग कार छोड़कर मौके पर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती गया है।
बेगूसराय में महिला की संदिग्ध मौत
बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है।वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की है।
औरंगाबाद में ही तेजस्वी यादव की भी जनसभा
लोकसभा चुनाव को लेकर नेता पक्ष तेजस्वी यादव ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। गया में लगातार दो दिन रैली के बाद आज औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे तेजस्वी पटना से रवाना होंगे। औरंगाबाद के रफीगंज में उनकी पहली सभा होगी। खास बात यह है कि गुरारू में गृहमंत्री शाह की भी सभा होगी।