मधेपुरा में किसी तरह का विकास नहीं हुआ
सामाजिक कार्यकर्ता शौकत अली ने कहा कि अमन, चैन और शांति पूरे देश में होनी चाहिए। मधेपुरा में किसी तरह का विकास नहीं हुआ। मेडिकल कॉलेज में एक भी अच्छे डॉक्टर नहीं है। न अच्छी जांच की व्यवस्था है। बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य और शिक्षा पूरी तरह चौपट है। इतनी बड़ी रेल इंजन फ्रैक्ट्री खुली लेकिन यहां के लोगों को रोजगार नहीं मिला। मधेपुरा से आज समाजवाद समाप्त हो चुका है।
युवाओं का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है
युवा निशांत यादव ने कहा कि मधेपुरा ही नहीं पूरे देश के युवाओं का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। नई शिक्षा नीति थोप दी गई है। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। मधेपुरा की बात करें तो यहां पर विकास नहीं हुआ है।
मधेपुरा में शिक्षा और बेरोजगारी की समस्या है
स्थानीय डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि मधेपुरा में शिक्षा और बेरोजगारी की समस्या है। मजदूर पलायन कर रहे। मधेपुरा की हालत बिल्कुल खराब है। लोग राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं। लेकिन, सच्चे राष्ट्रभक्त किसान और मजदूर के बारे में कोई नहीं सोचता है। इस देश में किसानों हालत खराब है। किसान हमारे अन्नदाता है। किसान और मजदूर का बेटा देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहता है। लेकिन, वहां भी अग्निवीर योजना लागू कर दिया गया। जनता विकास चाहती है। मधेपुरा की जनता बदलाव चाहती है।