फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha : राजग से भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता, संजय झा ने नामांकन भरा; कांग्रेस से अखिलेश सिंह का नाम जारी

Wed, 14 Feb 2024 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राज्यसभा चुनाव के लिए अब तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस की बुधवार को जारी सूची में सोनिया गांधी के बाद बिहार से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम था। इधर, बिहार से राजग के तीनों प्रत्याशियों ने बसंत पंचमी के दिन नामांकन पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
नॉमिनेशन के बाद विधानसभा परिसर में राजग नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरस्वती पूजा के दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से तीन लोगों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं कांग्रेस ने बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की बुधवार को जारी सूची में सोनिया गांधी के बाद बिहार से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम था। 

विज्ञापन




सीएम नीतीश कुमार समेत ये लोग थे मौजूद
इधर, राजग की ओर से भाजपा के दो प्रत्याशी और जदयू के एक प्रत्याशी नामांकन भरने बिहार विधानमंडल पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत राजग के सभी वरीय नेता भी मौजूद थी। बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में भाजपा से डॉ. भीम सिंह तथा डॉ. धर्मशीला गुप्ता जबकि जदयू से संजय कुमार झा ने राज्यसभा के लिये नामांकन किया।

सोनिया गांधी के बाद अखिलेश सिंह का नाम
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से वामपंथी दीपांकर भट्टाचार्य को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा पर विराम लग गया है। महागठबंधन के घटक कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का नाम जारी कर दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में सबसे ऊपर सोनिया गांधी का नाम है। उसके बाद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का ही नाम है। बुधवार को कांग्रेस ने राज्यसभा के चार प्रत्याशियों का नाम जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें