फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : पटना में सीएम आवास के पास भीषण हादसा, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ गोलंबर में टकराई कार

Tue, 02 Apr 2024 07:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री और लालू आवास के पास एक फोर व्हीलर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। कार ने पुलिस बैरेकेडिंग में टक्कर मारते हुए सीएम आवास के पीछे वाली गेट के पास श्री कृष्णा सिंह जी की मूर्ति के गोलाम्बर मे टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
सीएम आवास के पास कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना मुख्यमंत्री और लालू आवास के पास हुआ है, जहां एक फोर व्हीलर गाड़ी ने पुलिस बैरेकेडिंग में टक्कर मारते हुए मुख्यमंत्री आवास के पीछे वाली गेट के पास श्री कृष्णा सिंह जी की मूर्ति के गोलाम्बर मे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। कार में बैठे लोगों को किसी तरह से कार से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कार चालक गिरफ्तार 
घटनास्थल पर मौजूद एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि एक कार तेज गति से आकर श्रीकृष्ण गोलंबर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्यूटी पर तैनात आसपास के पुलिसकर्मी भी घबडा गये और दौड़कर घटनास्थल पर पहुँच गए। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि यह वीवीआईपी इलाका है लेकिन इसके बावजूद वहाँ भीड़ नहीं थी। अगर यहां भीड़ होती तो क्या होता। फिलहाल पुलिस कार के मालिक की तलाश मे जुट गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें