फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में भीषण हादसा, मामा-भांजे की मौत; काम से सहरसा की ओर जा रहे थे दोनों, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Fri, 23 Aug 2024 04:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बड़गांव थानेदार कल्पना कुमारी ने बताया कि बजरंग चौक के पास दो बाइक सवारों को किसी वाहन ने ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई है। दोनों जेब से बरामद मोबाइल पर आए कॉल से दोनों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बिरौल सहरसा मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची बड़गांव थाना की पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। दोनो बाइक सवार युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों आपस में मामा भांजा बताया जा रहा है। एक मृतक बिरौल थाना क्षेत्र के रजवा गांव निवासी लालधारी सदा का पुत्र राजू कुमार सदा 22 वर्ष है जबकि दूसरा मृतक बड़गांव थाना क्षेत्र के समानी जलीय बड़गांव निवासी वकील सदा के पुत्र श्याम कुमार सदा (18) के रूप में पहचान की गई है। 
विज्ञापन


दोनों बाइक सवारों को सीधी टक्कर मारते हुए फरार हो गया
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बड़गांव थाना क्षेत्र के कोठीपुल के पास की जब दोनों बाइक सवार किसी काम से सहरसा वाली सड़क पर जा रहे थे। इस दौरान किसी वाहन ने दोनों बाइक सवारों को सीधी टक्कर मारते हुए फरार हो गया है जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।  

पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया
इस सम्बंध में बड़गांव थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि बजरंग चौक के पास दो बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई है। दोनों जेब से बरामद मोबाइल पर आए कॉल से दोनों की पहचान की गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें