फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir : कल निकल सकते हैं अयोध्या, 22 बोगी की ट्रेन कम किराए में ले जाएगी; जानें आस्था स्पेशल का शिड्यूल

Sun, 11 Feb 2024 10:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : समस्तीपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन 12 फरवरी को खुलने वाली है। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली गई है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन
अयोध्या जा रही ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम लला का दर्शन करने को इच्छुक हैं तो आप तैयार हो जाएं। समस्तीपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन 12 फरवरी को खुलने वाली है। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली गई है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 22 बोगियों वाले इस ट्रेन की आम ट्रेनों से भाड़ा कम तय की गई है।  

विज्ञापन


जानिए कब कहां से खुलेगी ट्रेन 
इस संबंध में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन से 12 फरवरी सोमवार को शाम 8.30 बजे खुलेगी। इस ट्रेन से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को बैठने के लिए स्टेशन परिसर में टेंट भी लगाया जा रहा है। यात्रियों को स्टेशन पर नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। यह ट्रेन मंडल से 12 के अलावा 23 फरवरी को महेसी और 26 फरवरी को भी अयोध्या के लिए मंडल के बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से भी चलेगी। इन सभी ट्रेनों में 20 स्लीपर क्लास बोगी के साथ ही दो एसएलआर कोच लगाया गया है।

किस मार्ग से जाएगी ट्रेन 
रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन 8.30 बजे से खुलकर मुजफ्फरपुर, महेंसी, चकिया, बापू धाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, पनियाहवा, कप्तानगंज, गोरखपुर, मनकापुर, कटरा होते हुए अगले दिन 11.45 बजे अयोध्या पहुंचेगी। फिर वहां राम लला का दर्शन कराने के बाद यह ट्रेन पुन: 14 फरवरी को कटरा से खुलकर उसी रास्ते अगले दिन सुबह में समस्तीपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन




भाजपा ने भी की तैयारी
समस्तीपुर से अयोध्या के लिए खुलने वाली ट्रेन को लेकर रेलवे के साथ ही भाजपा ने भी तैयारी की है। इसके लिए राम लला दर्शन ट्रेन के लिए जिला प्रभारी महामंत्री राजीव चौधरी और प्रभात ठाकुर को ट्रेन प्रभारी बनाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा के प्रयास से इस ट्रेन के लिए अबतक 1500 से अधिक यात्रियों की सीट बुकिंग हो चुकी है। सभी कोच में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा को कोच हेड बनाया गया है। इस ट्रेन का भाड़ा मात्र 760 रुपए निर्धारित है, जिसमें ट्रेन में यात्रियों के लिए नाश्ता भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें