फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बच्चों के साथ धरना देने एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला, कहा- तीन महीने से पति गायब है, पुलिस मदद करे

Mon, 17 Mar 2025 08:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: सलेखा देवी ने बताया कि अब वह अपने पति की बरामदगी के लिए एसएसपी कार्यालय पर अपने तीनो बच्चों के साथ धरना देने जा रही है। उसने बताया कि पिछले तीन महीने से पति लापता है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के सारामोहनपुर से 9 जनवरी से लापता मनीष यादव की तलाश पुलिस तीन महीने बाद भी नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं दरभंगा पुलिस अबतक एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है। सदर थाना की कार्यशैली से परेशान मनीष की पत्नी सलेखा देवी अपने बच्चों के साथ लगातार जिले के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बरामदगी की गुहार लगा रही है। परेशान मनीष यादव की पत्नी ने कहा को अब वह एसएसपी कार्यालय पर अपने तीनो बच्चों के साथ धरना पर बैठेगी। 
विज्ञापन


नौ जनवरी को दोस्तों के साथ घर से निकला था मनीष
मामला पिछले 9 जनवरी की शाम मनीष यादव अपने व्यवसायिक दोस्त राजेश कुमार ,पंकज कुमार और रणजीत कुमार के साथ घर निकला था। जो वापस नहीं लौटा तो सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के वावजूद पुलिस कोई कार्यवाई करने पर उन्होंने कई बार डीएसपी सदर अमित कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से अपनी पति की बरामदगी की गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा अभी तक नहीं मिला। पुलिस के द्वारा न तो अभीतक मनीष यादव को बरामद कर और न ही गायब करने वाले दोस्तों ही गिरफ्तार कर सकी है। 

पुलिस आरोपियों को भी अबतक गिरफ्तार नहीं पाई 

इस सम्बंध में पत्नी सलेखा देवी ने बताया कि अब वह अपने पति की बरामदगी के लिए एसएसपी कार्यालय पर अपने तीनो बच्चों के साथ धरना देगी। उसने बताया कि पिछले तीन महीने से पति लापता है। अब तब चार से पांच बार एसएसपी से मिल चुकी है। लेकिन, वह हर बार कार्रवाई होने की बात कहते हैं। अब तक मेरे पति की बरामदगी नहीं हो रही है। पुलिस आरोपियों को भी अबतक गिरफ्तार भी नही कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अब फसियाबाद गांव में बिहार पुलिस की टीम पर हमला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें