फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सदर अस्पताल में लगी भयंकर आग, मची अफरातफरी; मरीज भी भागे

Thu, 22 Aug 2024 01:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : लगातार कई वर्षों तक अपनी बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं में प्रथम स्थान रखने वाले सदर अस्पताल में अचानक भगदड़ मच गई। इलाज कराने मरीज, इलाजरत मरीज और उनके परिजन भी अस्पताल छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
अस्पताल छोड़कर भागते मरीज और उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के सदर अस्पताल में आग लग गई। आग लगते ही इलाज कराने आए मरीजों और परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर लोग भागने लगे। आग लगने के संबंध में यह कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली बोर्ड में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही मरीजों को मिली। मरीज दौड़ते-पड़ते वहां से भागना शुरू कर दिए। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय सदर अस्पताल की है। घटना के बाद डॉक्टर भी चेंबर छोड़कर भाग गए और पूरे बिल्डिंग में बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। फिलहाल किसी तरह लोगों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को शांत कराया। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बेगूसराय के सदर अस्पताल में बड़ा हादसा होने से नहीं रोका जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से भागते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना के संबंध में अस्पतालकर्मी का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि जब मरीज इलाज करने के लिए वहां खड़े थे, तभी अचानक बिजली बोर्ड में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बिजली बोर्ड में आग लगते ही बिजली बोर्ड में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। बिजली बोर्ड ब्लास्ट होते ही चारों तरफ धुंआ धुंआ हो गया। ब्लास्ट होते ही लोग जैसे-तैसे भागने लगे। इस दौरान इलाज कराने आए मरीज अमित कुमार ने बताया है कि मेरे सामने अचानक बिजली बोर्ड में आग लग गई चारों तरफ धुआ फैल गया। धुंआ  फैलते ही लोगों का दम घुटने लगा और लोग जैसे-तैसे वहां से भागने लगे। भगाने के दौरान कई मरीज गिर पड़े जिससे वह घायल भी हो गये। इलाज करने पहुंची बबीता कुमारी ने बताया है कि हम डॉक्टर के चेंबर में थे, तभी आग लगने की सूचना मिली। आग लगने की सूचना मिलते ही डॉक्टर भी चेंबर छोड़कर भाग गए। वहां पर खड़े मरीज भी दौड़कर भागने लगे। फिलहाल इस घटना की सूचना बिजली मिस्त्री को दी गई। बिजली मिस्त्री ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मैन लाइन का को काट दिया गया। तकरीबन 20 मिनट तक अफरातफरी लोगों के बीच बना रहा। बिजली मिस्त्री के सूझबूझ के परिचय के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। फिलहाल अभी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें