फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 7 घायल; तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को रौंदा

Sat, 19 Aug 2023 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Road Accident News : बस की रफ्तार काफी अधिक थी। इथेनॉल फैक्ट्री के सामने से आ रहे टेम्पो में बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के इथेनॉल फैक्ट्री के पास भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक है। घटना के नगर थाना क्षेत्र के पूर्णिया-धमदाहा रोड पर हुई। शनिवार दोपहर बस और पैसेंजर्स से भरे टेम्पो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी गूंज करीब 500 मीटर तक सुनाई दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


घटना के बाद बस चालक हो गया फरार  
इधर, घटना की सूचना मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस और स्थानियों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर ऑटो और बस के नीचे से निकाला गया। घायलों को फौरन अस्पातल में भर्ती कराया गया। इसमें से एक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। के नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, बस और टेम्पो में टक्कर में 4 लोगों मौत हो गई। बस चालक घटना के बाद फरार हो गया। पूर्णिया-धमदाहा रोड पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया जा रहा है। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। बस के मालिक को भी थाना बुलाया गया है। सीसीवीटी फुटेज के जरिए बस चालक की तलाश की जा रहा रही है। 

 

विज्ञापन

हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
मरने वाले सभी एक ही गांव के, कोर्ट आ रहे थे
मरने वालों की पहचान धमदाहा अनुमंडल के विशनपुर गांव निवासी डोमी उरांव, जितेंद्र उरांव, बापजा उरांव और अनुप लाल उरांव के रूप में हुई। वहीं राजेंद्र उरांव, दिनेंश उरांव, साधु उरांव, नुनुलाल उरांव, दशरथ उरांव और टेम्पो ड्राइवर मोहन शाह घायल हो गए। परिजनों का कहना है कि सभी लोग एक ही टेम्पो में बैठकर पूर्णिया सिविल कोर्ट आ रहे थे। इनलोगों का जमीन का विवाद चल रहा था। इसी की सुनवाई के लिए आ रहे थे। इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों बस चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें