फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मुजफ्फरपुर में बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या, एक महीना पहले हुई थी शादी

Fri, 09 Jun 2023 09:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के एक शहर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। उसके गले में रस्सी का निशान था। शव कमरे में पड़ा था। मायके पक्ष के द्वारा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। एक महीने पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। उसके गले में रस्सी का निशान था। शव कमरे में पड़ा था। मायके पक्ष के द्वारा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मामला औराई थाना क्षेत्र के अमनौर अमनौर गांव का है। मृतका की पहचान रामदेव मांझी की पत्नी लक्ष्मी देवी (19) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बाइक नहीं देने पर कर दी हत्या 
मृतका हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव निवासी निजि शिक्षक विपिन ठाकुर की पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके से पहुंचे उसकी मां भगवती देवी और उसके पिता विपिन ठाकुर ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने अपनी बेटी की शादी पिछले साल 7 मई को अमनौर गांव निवासी रामदेव मांझी के साथ बड़े ही धूमधाम से किया था। लेकिन शादी के बाद से ही बाइक के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बाइक देने को लेकर येलोग मेरी बेटी के साथ मारपीट भी करते थे। हमलोगों ने कई बार इसको लेकर आसपास के लोगों के साथ उनको समझाया भी था लेकिन ये लोग मानने को तैयार नहीं थे। इन लोगों के द्वारा बाइक की मांग लगातार हो रही थी। इसी वजह से इनलोगों ने मेरी बेटी लक्ष्मी की गला घोंट कर हत्या कर दी। परिजन का कहना है कि इनलोगों ने मेरी बेटी को मारकर शव को फंदे से लटका दिया। परिजन ने पुलिस को कहा कि मेरी बेटी के गले में रस्सी का निशान स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

जांच में जुटी पुलिस 
मायके वालों ने घटना की सूचना औराई थाने की पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें