डॉक्टरों के अनुसार, रॉकेट की चिंगारी सांसद के आंख के पास आकर लगी। गनीमत थी कि उनकी आंख बच गई। पटाखा के बारूद और आग के कारण दायीं आंख में जलन काफी ज्यादा है। प्राथमिक उपचार कर दवाई दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव के साथ बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। रावण दहन के दौरान यह घटना हुई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांसद पप्पू यादव रावण दहन के लिए एक रॉकेट में आग लगा रहे थे। उनके ऐसा करते ही रॉकेट में से तेज चिंगारियां निकलकर उनके दायीं आंख के पास आकर लगी। इ पप्पू यादव मामूली रूप से घायल हो गया। घटना पूर्णिया के मरंगा वार्ड नंबर 8 में हुई है।
विज्ञापन
रावण दहन के लिए एक रॉकेट जला रहे थे
दरअसल, विजय दशमी पर रावण दहन कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ था। इसी दौरान सांसद पप्पू यादव रावण दहन के लिए एक रॉकेट में आग लगा रहे थे। जैसे ही उन्होंने रॉकेट में आग लगाई। वैसे ही उसमें से चिंगारी निकलकर उनके चेहरे की ओर आकर लगी। यह चिंगारी काफी तेज थी। वह रॉकेट में से तेजी से निकलती हुई सीधे पप्पू यादव के चेहरे की ओर आकर लगी।
दायीं आंख में जलन काफी ज्यादा है
इस दौरान उन्होंने खुद को बचाते हुए चेहरा नीचे की ओर झुका लिया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने खुद को बचाया। डॉक्टरों के अनुसार, रॉकेट की चिंगारी सांसद के आंख के पास आकर लगी। गनीमत थी कि उनकी आंख बच गई। पटाखा के बारूद और आग के कारण दायीं आंख में जलन काफी ज्यादा है। प्राथमिक उपचार कर दवाई दी गई है।