फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : समस्तीपुर में बैंक लूट, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घुसे बदमाश, हथियार दिखा 11 लाख ले उड़े

Fri, 24 Mar 2023 11:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में बैंक लूट हुई है। शुक्रवार दिनदहाड़े लुटेरों ने पूसा थाना इलाके के महमदा गांव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में घुसकर लूटपाट की। बैंक खुलते ही 5 बदमाश ग्राहक बनकर घुसे और हथियार के बल पर 11 लाख कैश लूट लिया।
विज्ञापन
Robbery in South Bihar Gramin Bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में बैंक लूट हुई है। शुक्रवार दिनदहाड़े लुटेरों ने पूसा थाना इलाके के महमदा गांव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में घुसकर लूटपाट की। बैंक खुलते ही 5 बदमाश ग्राहक बनकर घुसे और हथियार के बल पर 5 लाख कैश लूट लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


बैंक के स्टाफ ने कहा कि सुबह करीब सवा 10 बजे 2 बाइक पर सवार होकर 5 बदमाश हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते हैं। बदमाश हथियार के बल पर सभी को बैठने के लिए कहा। इसके बाद कैशियर की कनपटी पर बंदूक सटाकर कैश काउंटर पर रखे ₹11 लाख लूट कर फरार हो गए। इधर, बैंक के मैनेजर का कहना है कि अभी केस का मिलान किया जा रहा है। यह राशि बढ़-घट भी सकती है। 

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बैंक लूट की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


पिछले एक माह में तीसरी बैंक लूट
इधर, लोगों का कहना है कि समस्तीपुर में अपराध चरम पर है। बैंक लूट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक महीना में जिले के ग्रामीण बैंक में लूट की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले भी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की दो अन्य शाखा से लाखों की लूटपाट हो चुकी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

जानिए इस माह में कब-कब हुई बैंक लूट

  •  1 मार्च को बैंक खुलते ही बदमाश उजियारपुर के चांद चोर स्थित दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में घुसे। इसके बाद हथियार के बल पर 9.45 लाख कैश लूट लिया। 
  • 15 मार्च को मुसरीघरार थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ गांव स्थित दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में भी बैंक खुलते ही बदमाश घुसे। इसके बाद बैंक मैनेजर और कैशियर की कनपटी में बंदूक सटाकर 20 लाख लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें